Site icon Dainik Savera Times

Viral News: ये कंपनी अपने कर्मचारियों को दे रही है मुफ्त में करोड़ों का फ्लैट! बस पूरी करनी होगी ये शर्त

company apartments employees for free

company apartments employees for free

Viral News: दुनिया भर की बड़ी कंपनियां त्योहारों या विशेष मौकों पर अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट्स देती हैं, लेकिन चीन की एक कंपनी ने यह काम पूरी तरह नया अंदाज में किया है। आपको बता दें कि झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को पांच साल लगातार काम करने पर फ्लैट गिफ्ट करने का अनोखा निर्णय लिया है। कंपनी के इस कदम ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है और लोगों के बीच इस पर बहस भी छिड़ गई है।

5 साल काम करने पर कंपनी गिफ्ट कर रही फ्लैट

कंपनी का मुख्यालय चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझोउ में स्थित है। कंपनी में 450 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं और साल 2024 में इसने 490 मिलियन युआन (लगभग 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का उत्पादन किया। कंपनी के जनरल मैनेजर वांग जियायुआन ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य कुशल तकनीकी और मैनेजेरियल कर्मचारियों को लंबे समय तक बनाए रखना है। इसके लिए उन्होंने एक अनोखी योजना बनाई है जिसमें पांच साल लगातार सेवा निभाने वाले कर्मचारियों को फ्लैट गिफ्ट किए जाएंगे।

Watch Video : MLA एजाज अहमद जान ने श्री गीता भवन में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कुल 18 फ्लैट कर्मचारियों को दिए जाएंगे

इस साल कंपनी ने पांच फ्लैट वितरित किए हैं और अगले साल आठ और फ्लैट देने की योजना है। इस तरह तीन साल में कुल 18 फ्लैट कर्मचारियों को दिए जाएंगे। वांग ने बताया कि ये सभी फ्लैट कंपनी से करीब 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं और इनके आकार 100 से 150 वर्ग मीटर तक हैं। इस क्षेत्र में फ्लैट की कीमत लगभग 7,000 से 8,500 युआन प्रति वर्ग मीटर है। उदाहरण के लिए, एक कपल को पहले ही 144 वर्ग मीटर का फ्लैट मिल चुका है।

ये भी पढ़ें दीपू हत्याकांड को लेकर दिल्ली में बवाल, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP कार्यकर्ताओं का जमकर विरोध प्रदर्शन

कंपनी ने पहले ही खरीद लिए हैं सभी घर

कंपनी ने इन फ्लैट्स को पहले ही खरीद लिया है और इसका कुल निवेश 10 मिलियन युआन से अधिक है। जिन कर्मचारियों को फ्लैट दिया जाता है, उन्हें केवल उस राशि का भुगतान करना होता है, जो कंपनी ने फ्लैट के रेनोवेशन पर खर्च की है। इस योजना के तहत, जिन कर्मचारियों ने कंपनी में शुरुआती स्तर से मैनेजेरियल पद तक तरक्की की, उन्हें भी फ्लैट मिल चुका है।

वेनझोउ में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार होने के कारण, यह योजना कर्मचारियों के बीच एक बड़ी प्रेरणा बन रही है। कंपनी का यह कदम न केवल कर्मचारियों को लंबे समय तक जोड़कर रखेगा, बल्कि इसे एक अनोखा उदाहरण भी माना जा रहा है कि किस तरह कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए आर्थिक और स्थायी लाभ प्रदान कर सकती हैं।

Exit mobile version