Site icon Dainik Savera Times

हनीमून पर पति-पत्नी के साथ गए सास-ससुर, गुस्साई दुल्हन ने मांगा तलाक

meerut viral divorce case

meerut viral divorce case

अजब-गजब: नई-नई शादी के बाद हनीमून पर जाने का हर कपल का सपना होता है, लेकिन यूपी के मेरठ से हनीमून का ऐसा मामला सामने है, जिसने सब को हैरान कर दिया। नई दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे हनीमून पर लेकर गया, तो पूरा परिवार ही साथ आ गया, जिससे दुल्हन गुस्सा हो गई और बात तलाक तक पहुंच गई।

दुल्हन का कहना है कि हनीमून पति-पत्नी के निजी समय के लिए होता है, जब उसका पति उसे घूमाने के लिए लेकर गया तो वह साथ में अपने माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों को भी ले गया। ऐसे में हम पति-पत्नी को साथ समय बिताने का मौका ही नहीं मिला। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

यह विवाद अब परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया, दोनों पक्षों की सुनकर रिश्ते को बचाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक 3 बार दोनों की काउंसलिंग हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

पति ने पत्नी और परिवार में बैलेंस बनाने की कोशिश

पति ने इस मामले में कहा कि उसने किसी गलत इरादे से ऐसा नहीं किया था। वह चाहता था कि परिवार के सभी लोग खुश रहें। उसने परिवार और पत्नी दोनों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश की, लेकिन विवाद हो गया।

बता दें इस कपल में से लड़की बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज की रहने वाली है और लड़का दिल्ली के पटेल नगर का रहने वाला है। लड़की ग्रेजुएट है और लड़के ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है। दोनों एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिले थे।

Exit mobile version