Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral Video : गिलहरी और इंसान की अनोखी दोस्ती का प्यारा वीडियो वायरल

December 5, 2025

Viral Video : गिलहरी और इंसान की अनोखी दोस्ती का प्यारा वीडियो वायरल

VIRAL VIDEO : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने वाला हर कोई मुस्कुरा रहा है। आमतौर पर हम गिलहरी को इंसानों से डरकर भागते हुए देखते हैं। इंसानों की थोड़ी-सी आहट से भी गिलहरी दूर चली जाती है। लेकिन इस वीडियो में एक गिलहरी की एक युवक से बनी दोस्ती सबको हैरान कर रही है।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़का किसी शांत सी जगह पर बैठकर लंच करने आता है। जैसे ही वह अपना टिफिन निकालता है, एक छोटी गिलहरी वहां दौड़कर उसके पास आ जाती है। यह गिलहरी बिल्कुल नहीं डरती। वह लड़के के हाथ, पैरों और पेट पर बड़ी ही मस्ती से चलती रहती है। ऐसा लगता है जैसे वह उसे अच्छे से पहचानती हो। सबसे प्यारी बात यह है कि गिलहरी टिफिन खुलने का बेसब्री से इंतज़ार करती है। जैसे ही लड़का डिब्बा खोलता है, गिलहरी अंदर झांककर देखती है कि उसमें क्या खाना रखा है।

जैसे किसी फिल्म का सीन
वीडियो में गिलहरी की हरकतें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी कार्टून या डिज्नी फिल्म का प्यारा सा सीन हो। यह छोटी सी गिलहरी निडर होकर लड़के की गोद में चढ़ जाती है और पंजे टिफिन पर रखकर उसे खोलने की कोशिश भी करती है। इंसानों से हमेशा दूर रहने वाली गिलहरी का ऐसा व्यवहार लोगों को काफी चौंकाता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devansh Barua (@devanshbarua7)

इंटरनेट पर मिल रही है जबरदस्त प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Devansh Barua (devanshbarua7) नाम के यूज़र ने पोस्ट किया है। माना जा रहा है कि वीडियो में जो लड़का दिख रहा है, वही देवांश है। वीडियो को 5 नवंबर को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही, 4.5 लाख से ज्यादा यूज़र्स ने इसे लाइक किया है। 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग इस अनोखी दोस्ती को देखकर काफी खुश और हैरान हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें