Site icon Dainik Savera Times

दुनिया की सबसे खतरनाक मछली… छूते ही गुब्बारे की तरह फूल जाती है पफर फिश; देखें Video

Viral Video: दुनियाभर में मछलियों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ नदियों में रहती हैं, तो कुछ समुद्र में। वहीं बहुत सी मछलियों को लोग खाने के लिए पसंद करते हैं, जबकि कुछ ऐसी भी हैं जो गहरे समुद्र में रहती हैं और सामान्य तौर पर देखने में कम ही आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मछलियां इतनी जहरीली होती हैं कि उनका जहर साइनाइड से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होता है? आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं…

छूते ही फूल जाती है मछली

दरअसल ऐसी ही एक पफर फिश मछली है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मछली अपनी अनोखी आदत की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। बता दें कि पफर फिश को छूते ही वह अचानक गुब्बारे की तरह फूल जाती है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पानी के अंदर दो छोटी मछलियां पत्थरों के पास आराम कर रही होती हैं। तभी एक शख्स उनमें से एक मछली को हाथ में उठाता है और जैसे ही वह पानी से बाहर आती है, मछली फटाफट फूल जाती है।

जहरीली मछली का वीडियो हुआ वायरल

पफर फिश का जहर टेट्रोडोटॉक्सिन कहलाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जहर साइनाइड से लगभग 1,200 गुना अधिक खतरनाक है। इस जहर की वजह से मछली बेहद सुरक्षित रहते हुए भी खतरनाक हो सकती है। इसके सेवन या सीधे संपर्क में आने पर गंभीर खतरा हो सकता है।

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम के अकाउंट से साझा किया गया। केवल 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 63 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया, जबकि कईयों ने चेतावनी दी कि इस मछली को कभी भी बिना सावधानी के नहीं छूना चाहिए।

देखें Video

विशेषज्ञों के अनुसार, पफर फिश का जहर मछली के अंदरूनी अंगों जैसे लिवर और कुछ प्रजातियों में त्वचा में पाया जाता है। यदि त्वचा उभरी न हो या कांटे न हों तो इसे हाथों से छूना अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकता है। लेकिन किसी भी तरह की चोट या कांटे लग जाने पर टॉक्सिन शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा ग्लव्स पहनकर ही मछली को छूने की सलाह देते हैं।

Exit mobile version