Loyalty Test News: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी कोई नया डांस ट्रेंड आ जाता है, तो कभी कोई अजीब चैलेंज। लोग इन ट्रेंड्स को फॉलो करने लगते हैं और देखते ही देखते ये वीडियो आग की तरह फैल जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कपल कर रहे हैं लॉयल्टी टेस्ट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की एक-दूसरे का हाथ पकड़े खड़े हैं। इसी दौरान लड़का जानबूझकर अपने और अपनी पार्टनर के हाथ पर गरम चाय डाल देता है। इस ट्रेंड के मुताबिक, अगर इस दर्द के बावजूद दोनों में से कोई भी अपना हाथ नहीं हटाता, तो उसे “लॉयल” माना जाता है।
So called nibbas and nibbis started this “loyalty test” trend.
If you really want to test loyalty, try it with an electric cutter that’ll be more convincing. Isn’t it??Fuck you yrr chutiyoo chai waste kr rhe 😭😭pic.twitter.com/lV8EHeTiuj
— Shriv 🍷 (@Shrivvvvv) January 8, 2026
हाथ हटाया तो समझो लॉयल नहीं!
ट्रेंड के नियम बेहद अजीब और खतरनाक हैं। कहा जा रहा है कि अगर लड़की या लड़के में से किसी ने भी दर्द की वजह से हाथ हटा लिया, तो वह अपने पार्टनर के लिए लॉयल नहीं है। यही नहीं, कुछ लोग इस ट्रेंड का इस्तेमाल दोस्ती की लॉयल्टी चेक करने के लिए भी कर रहे हैं।
अजीब ट्रेंड, लेकिन तेजी से वायरल
सुनने में यह ट्रेंड जितना अजीब लगता है, सोशल मीडिया पर उतनी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक व्यक्ति ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसे अब तक 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा भी कई प्लेटफॉर्म पर इसी तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।
देखें वीडियोः ਹੁਣ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਪੜ੍ਹ ਸਕਣਗੇ ਗਰੀਬ ਬੱਚੇ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਦਾਖਲਾ?
लोगों ने जताई नाराजगी
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बेवकूफी है, ऐसे लोगों के अक्सर एक से ज्यादा चक्कर चलते हैं।” दूसरे यूजर ने कहा, ये लॉयल्टी टेस्ट नहीं, बल्कि टॉर्चर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ये आज की पागल पीढ़ी का पागलपन है।
एक्सपर्ट्स ने दी सख्त चेतावनी
इस खतरनाक ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट्स ने गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि गरम चाय या कॉफी सीधे स्किन पर गिरने से जलने का खतरा होता है। इससे स्किन को भारी नुकसान पहुंच सकता है और गंभीर चोट भी लग सकती है।
मजाक नहीं, सेहत के लिए खतरा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई लोग इसे मजाक समझकर अपना रहे हैं, लेकिन इसके नुकसान को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे ट्रेंड्स के नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह के वायरल चैलेंज को अपनाने से पहले उसकी सच्चाई और नुकसान को समझना जरूरी है।
ऐसे ट्रेंड्स से रहें दूर
डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की साफ सलाह है कि इस तरह के खतरनाक ट्रेंड्स से दूरी बनाकर रखें। सोशल मीडिया पर वायरल होना जरूरी नहीं, लेकिन अपनी सेहत और सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।
पढ़ें ये खबरः ‘मुझे इंटरनेशनल कानून की ज़रूरत नहीं है’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

