Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुजुर्ग पिता को बोरे में डालकर ‘पार्सल’ करने की कोशिश, पकड़ी गई तो बोली- रमजान में बस टिकट नहीं मिलता इसलिए…

March 18, 2026

बुजुर्ग पिता को बोरे में डालकर ‘पार्सल’ करने की कोशिश, पकड़ी गई तो बोली- रमजान में बस टिकट नहीं मिलता इसलिए…

Ajab Gajab News : सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक लोगों पर इस कदर हावी हो गया है कि वे कभी-कभी बेहद खतरनाक और अजीब हरकतें करने लगते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। जहां, मंगलवार को एक परिवार कूरियर ऑफिस पहुंचा। इस परिवार में एक महिला, उसका पति और उसके सास-ससुर शामिल थे। उनके पास एक बहुत बड़ा पार्सल (बैग) था, जो देखने में ही असामान्य लग रहा था। कूरियर कर्मचारियों को जब इस बड़े पार्सल पर शक हुआ, तो उन्होंने परिवार से पूछा कि इसके अंदर क्या है। लेकिन परिवार के लोग सही जवाब नहीं दे पाए। इससे कर्मचारियों का शक और बढ़ गया।

बैग खोलते ही उड़ गए होश
जब कर्मचारियों ने पार्सल खोलकर देखा, तो वे हैरान रह गए। उस बड़े बैग के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठूंसकर रखा गया था। वह बुजुर्ग सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। बाद में पता चला कि वह उसी महिला के पिता थे, जो पार्सल लेकर आई थी।

 

परिवार ने क्या सफाई दी?
सबसे हैरानी की बात यह रही कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने अपनी हरकत को सही ठहराने की कोशिश की। परिवार का कहना था कि वे उगादी और रमजान के दौरान बस टिकट न मिलने की समस्या को दिखाना चाहते थे। वे एक रील बनाना चाहते थे, जिसमें यह संदेश देना था कि जब टिकट नहीं मिलता, तो लोगों को कूरियर से भेजने जैसी नौबत आ जाती है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के मना करने के बावजूद परिवार इस बात पर अड़ा रहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की है, इसलिए पार्सल को बुक कर लिया जाए।

पुलिस की कार्रवाई
मामला बढ़ता देख कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में पुलिस ने उनसे माफी मंगवाई और उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी खतरनाक हरकत दोबारा न करें। इसके बाद परिवार को छोड़ दिया गया।

क्या सीख मिलती है?
यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए किसी की जिंदगी जोखिम में डालना बिल्कुल भी सही नहीं है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें