‘स्पीड इंडेक्स’ पर ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर: अध्ययन

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर है, जबकि गति सूचकांक (स्पीड इंडैक्स) पर सबसे तीव्र गति वाला शहर अमरीकी राज्य मिशिगन में स्थित है। अमरीका के एक निजी गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन के निष्कर्षों में यह जानकारी सामने आई है। यह अध्ययन राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो (एनबीईआर) द्वारा किया गया.

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर है, जबकि गति सूचकांक (स्पीड इंडैक्स) पर सबसे तीव्र गति वाला शहर अमरीकी राज्य मिशिगन में स्थित है। अमरीका के एक निजी गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन के निष्कर्षों में यह जानकारी सामने आई है। यह अध्ययन राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो (एनबीईआर) द्वारा किया गया था जिसमें 152 देशों के 1,200 शहरों को शामिल किया गया था। एनबीईआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘दुनिया का सबसे तीव्र गति वाला शहर (मिशिगन का) अमरीका है, जिसका गति सूचकांक 0.48 है जबकि -0.60 के सूचकांक के साथ ढाका, बंगलादेश सबसे धीमी गति वाला शहर है।’

एनबीईआर ने कहा कि बंगलादेश के सभी शहर विश्व के सबसे धीमी गति वाले 15 प्रतिशत शहरों में शामिल हैं, जबकि इसने मध्य-उत्तर मैमनसिंह और दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर चट्टोग्राम (चटगांव) को दुनियाभर में नौवें और 12वें सबसे धीमे शहरों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स स्थित एनबीईआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि सबसे तीव्र गति या भीड़भाड़ रहित गति वाले सभी शहर अमीर देशों में हैं, और सभी सबसे धीमी गति वाले शहर गरीब देशों में हैं।’

शोधकर्ताओं ने 3 लाख से अधिक आबादी वाले एक हजार से अधिक वैश्विक शहरों में यातायात का विश्लेषण करने के लिए गूगल मैप के डाटा का इस्तेमाल किया। गूगल मैप के मुताबिक, ढाका हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुलशन इलाके में जस्टिस शहाबुद्दीन अहमद पार्क तक की 9 कि.मी. की यात्रा में 55 मिनट तक का समय लग सकता है। बंगलादेश की राजधानी दशकों से अपने भयानक यातायात जाम के लिए जानी जाती है और विशेषज्ञ इसके लिए बड़े पैमाने पर ढाका में प्रभावी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की कमी को जिम्मेदार मानते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News