Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं में बढ़ रहा रील बनाने का क्रेज कहीं ले ले न जान

August 13, 2023

युवाओं में बढ़ रहा रील बनाने का क्रेज कहीं ले ले न जान

इस समय युवाओं में काफी तेजी से रील बनाने का क्रेज बढ़ रहा है। एेसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से 7 सीटर बाइक का वायरल वीडियो में सामने आया है। एक बाइक पर सात लोग सवार हैं। रील बनाने के चक्कर में ये स्टंटबाजी वायरल वीडियो में करते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो की जांच भी प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है।

क्या एक बाइक पर सात लोग भी सवार हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की यह कैसे हो सकता है। एक बाइक पर अधिक से अधिक तीन लोग बैठ सकते हैं। बच्चे को टंकी पर बैठा लें तो भी अधिकतम चार। लेकिन इस बाइक पर तो कैसे 7 लोग बैठ गये। ऐसा सुनते ही आपके मन में सवाल उठने लगेगा। बाइक है या एसयूवी? हापुड़ के कुछ लड़कों ने एक बाइक पर सात लोगों को बैठाकर सड़क पर दौड़ाया है। यदि आपको यकीन नहीं तो आप भी वह वायरल वीडियो देख सकते हैं। यकीन हो जाएगा। इस वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि बाइक पर छह लोग बैठे हैं। सातवें को सीट पर जगह नहीं मिली तो वह अपने एक साथी के कंधे पर सवार हो गया। बाइक फर्राटे से सड़क पर दौड़ाता दिखता है।

यह वीडियो एक कार चालक ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस स्टंटबाजी के पीछे मकसद रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो जाना है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं, कहीं रील का चक्कर लोगों की जान न ले ले।यह मामला हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के काठीखेड़ा इलाके का वीडियो बताया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइक सवार अपनी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को जोखिम डाल रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें