Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानतें है, दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? 99.9% लोग नहीं दे पाए जवाब

February 19, 2024

क्या आप जानतें है, दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? 99.9% लोग नहीं दे पाए जवाब

तो आपका उत्तर मोंटाना की रोए नदी (Roe River) होगा। लेकिन हम आपसे पूछें कि दुनिया की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है तो आपका जवाब अमेजन नदी (Amazon River) होगा। लेकिन ये इसे सही मानना उचित नहीं है, क्योंकि इसको लेकर विवाद है। दरअसल, अमेरिकी देश उरुग्वे और अर्जेंटीना अपने समुद्री तट के किनारे बहने वाली रियो डे ला प्लाटा (Rio de la Plata) को दुनिया की सबसे चौड़ी नदी मानते हैं,

जिसकी खोज 1516 में स्पेन के रहने वाले जुआन डियाज डे सोलिस (Juan Díaz de Solís) ने की थी। इसकी शुरुआत दो छोटी नदियों के संगम से होती है, जिसका आकार चौड़ा है और यह अटलांटिक (Atlantic Ocean) में बहती है। जो लोग इसे एक नदी मानते हैं, उनके लिए यह दुनिया की सबसे चौड़ी नदी है, जिसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 220 किलोमीटर है।

इसी नदी के तट पर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires, Argentina) स्थित है, जो वहां का सबसे बड़ा महानगर है। दूसरों के लिए, यह दुनिया का सबसे चौड़ा मुहाना है। हालांकि, भूगोलवेत्ताओं का तर्क है कि रियो डी ला प्लाटा वास्तव में एक नदी नहीं है, बल्कि एक मुहाना है, जहां उरुग्वे और पराना नदियां गिरती हैं। लेकिन अर्जेंटीना और उरुग्वे में इसे आमतौर पर एक नदी माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें