Site icon Dainik Savera Times

Odisha में चिकित्सकों ने गाय के पेट से निकाली 30 किलोग्राम प्लास्टिक

बरहामपुरः ओडिशा के बरहामपुर में एक सरकारी पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एक गाय के पेट से लगभग 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां निकाली हैं। गंजम के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने बताया कि गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए सत्य नारायण कार के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों के एक दल को चार घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा।

यह आवारा गाय लोगों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में फेंके गए बचे हुए भोजन को खाती थी। इसी वजह से उसका पेट में प्लास्टिक की थैलियां जमा हो गयी और उसकी आंतों पर असर पड़ने लगा। नारायण कार ने बताया कि अगर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। 10 वर्ष की आयु वाली इस गाय की हालत अब स्थिर है और वह एक सप्ताह तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगी। पिछले साल भी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसी तरह एक गाय के पेट से करीब 15 किग्रा प्लास्टिक की थैलियां निकाली थीं।

Exit mobile version