Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुत्ते ने 3 दिन में कमाए 23 लाख रुपए… तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप

February 22, 2025

कुत्ते ने 3 दिन में कमाए 23 लाख रुपए… तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप

नेशनल डेस्क : आजकल हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश करता है। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन चीन से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता महज तीन दिन में 27 लाख रुपये कमा चुका है। इस कुत्ते की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया और अब यह कुत्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कुत्ता हकीमी और उसकी कहानी

आपको बता दें कि हकीमी का मालिक जू एक होमस्टे का मालिक है, जो दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के लिजिआंग शहर में स्थित है। यह कुत्ता हस्की प्रजाति का है और उसका नाम हकीमी है। हकीमी ने सिर्फ तीन दिन में 200,000 युआन (27 लाख रुपये) की कमाई की है। यह कुत्ता दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के लिजिआंग शहर में एक होमस्टे के मालिक जू के पास रहता है। जू ने बताया कि हकीमी ने ट्रॉली खींचने का काम बहुत जल्दी सीख लिया। शुरू में वह गिरता था और लोगों से टकरा जाता था, लेकिन अब वह इस काम में एक्सपर्ट बन चुका है। हकीमी को काम करना बहुत पसंद है और जब भी वह ट्रॉली खींचता है तो वह बहुत खुश रहता है।

कैसे हुई हकीमी की कमाई ?

हकीमी का काम होम स्टे के मेहमानों के सामान को ट्रॉली में ढोने का है। मेहमान उसकी इस अनोखी सेवा को बहुत पसंद करते हैं और यही कारण है कि होमस्टे में रुकने वाले ज्यादातर लोग हकीमी की वजह से यहां ठहरते हैं। इसके अलावा, हकीमी सोशल मीडिया पर भी बहुत पॉपुलर हो गया है। उसकी वीडियो वायरल हो जाती हैं और उसे लाखों व्यूज मिलते हैं। इसी वजह से हकीमी ने केवल तीन दिनों में 23 लाख रुपये की कमाई की है। जू के मुताबिक, हकीमी को काम करना बहुत पसंद है। जब भी वह ट्रॉली खींचता है, तो वह बहुत खुश होता है, जैसे वह खेल रहा हो। हकीमी लगभग 200 मीटर की दूरी तक ट्रॉली खींचता है और इस दौरान वह काफी उत्साहित रहता है।

कैसे होती है हकीमी की कमाई?

हकीमी का मुख्य काम होम स्टे के गेस्ट के सामान को ढोना है। यहां रुकने वाले मेहमान हकीमी की अनूठी सेवा को बहुत पसंद करते हैं। वह दिन में तीन से छह बार ट्रॉली खींचता है। इसके अलावा, हकीमी सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हो गया है। उसकी वीडियो वायरल हो जाती हैं और उसे लाखों नहीं करोड़ों व्यूज मिलते हैं। इसी तरह, तीन दिनों में हकीमी ने 23 लाख रुपये की कमाई कर ली है।

सोशल मीडिया पर हकीमी की फैन फॉलोइंग

हकीमी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और उसे लाखों लोग पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता के कारण उसका काम और कमाई दोनों बढ़ गए हैं। हकीमी की कहानी यह दिखाती है कि अगर किसी के पास मेहनत और उत्साह हो तो वह किसी भी काम को सफल बना सकता है, चाहे वह एक इंसान हो या कुत्ता। इस कुत्ते ने कमाई के नए तरीके को साबित कर दिया है, जो आजकल सोशल मीडिया के जरिए बहुत पॉपुलर हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें