
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले के गांव में दिन दहाड़े एक तेंदुआ घुस आया। गांव के दर्जनों कुत्तों उस तेंदुए पर टूट पड़े। डर के मारे तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। थोड़ी देर बाद उसने पेड़ से छलाग लगा दी और एक घर के शौचालय में घुस गया। तेंदुए के घर के शौचालय में जाने के बाद घरवालों ने स्वयं को घर में बंद कर लिया। वहीं क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना के बाद वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगो द्वारा सूचित करने पर वन विभाग व पुलिस के साथ वाइल्ड लाइफ की टीम के सदस्य गांव में पहुंच गए । तभी चौक गांव के विजय नागपाल ने वहां जाकर साहस दिखाते हुए शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वेटनरी विभाग की टीम के सदस्यों ने ड्रिल के माध्यम से लोहे के दरवाजे पर छेद किए। गन के माध्यम से इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया। बेहोशी की हालत में तेंदुए को वाइल्ड लाइफ टीम द्वारा उपचार केंद्र ले जाया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...