
Famous Dolly Chaiwala: सोशल मीडिया की दुनिया ने कई साधारण लोगों को असाधारण पहचान दिलाई है. कुछ ऐसा ही सफर रहा है नागपुर के चर्चित डॉली चायवाला का है, जिन्होंने अपनी स्टाइलिश चाय परोसने की कला के दम पर देशभर में लोकप्रियता हासिल की। बता दें कि अब डॉली चायवाला एक नए मुकाम पर पहुंच चुके हैं उनका खुद का पहला स्टोर बनकर तैयार हो गया है, जिसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नागपुर में खुलेगा पहला हाई-एंड स्टोर
बता दे कि डॉली चायवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने नए स्टोर का निरीक्षण करते नजर आते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि यह स्टोर किसी मॉडर्न कैफ़े या रेस्टोरेंट से कम नहीं है। खूबसूरत इंटीरियर, आकर्षक लाइटिंग और स्पेशियस बैठने की जगह इसे एक प्रीमियम आउटलेट का लुक दे रही है। नागपुर के स्थानीय लोग और उनके फैंस इस स्टोर को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
‘Dolly’ ब्रांड का दिखा दमदार अंदाज़
स्टोर के बाहर लगे बड़े साइनबोर्ड पर ‘Dolly’ नाम चमक रहा है, जो इसे एक मजबूत ब्रांड पहचान देता है। यह दीवार पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। वीडियो में डॉली भावुक होते हुए कहते हैं कि छोटी सी चाय की टपरी से शुरुआत करके उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन अपना ऐसा शानदार स्टोर बनाएंगे। वह हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि उनकी सफलता जनता के प्यार और समर्थन की वजह से ही संभव हो पाई है।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन-“दाम बढ़े क्या?”
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. किसी ने इसे “देसी स्टारबक्स” कहा तो किसी ने डॉली की मेहनत की प्रशंसा की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस कमेंट की हुई, वह था “भाई चाय का दाम वही रहेगा या बढ़ा देंगे?” इस सवाल पर कई लोगों ने मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं, वहीं कुछ फैंस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते दिखे।