Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब छोड़ने की नहीं, ज्यादा पीने की सलाह! जानियें कहां हो रही अपील

May 29, 2026

शराब छोड़ने की नहीं, ज्यादा पीने की सलाह! जानियें कहां हो रही अपील

दुनियाभर में शराब छोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं एक देश ऐसा भी है जो अपने युवाओं से ज्यादा शराब पीने की अपील कर रहा है। यह देश है जापान।

घटती शराब बिक्री सरकार की चिंता

यहां घटती शराब बिक्री ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, शराब और ईंधन से मिलने वाला टैक्स जापान के राजस्व का बड़ा हिस्सा रहा है, लेकिन बदलती जीवनशैली और युवाओं में घटती शराबखोरी के चलते सरकार की आमदनी में भारी गिरावट आई है। यही वजह है कि अब जापान युवाओं को शराब सेवन के लिए प्रोत्साहित करने जैसे अनोखे कदम उठाने पर मजबूर हो गया है। जापान के युवा पर्याप्त मात्रा में शराब नहीं पी रहे हैं।

टैक्स एजेंसी ने शुरू किया कैंपेन

कोरोना महामारी तो चली गई, अपने पीछे छोड़ गई शराब बिक्री की गिरावट। इससे देश के राजस्व में कमी दर्ज की गई है। इसी के मद्देनजर, जापान की नेशनल टैक्स एजेंसी ने Sake Viva नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत 20 से लेकर 39 वर्ष के युवाओं से शराब पीने को कहा जा रहा है। साथ ही एजेंसी ने कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया भी मांगे हैं, जिनसे शराब की बिक्री बढ़ सके। लोग सितंबर के आखिरी तक अपने आइडिया भेज सकते हैं।

5 से 1.7 प्रतिशत रह गया रेवन्यू

कैंपेन टैक्स की तरफ से कहा गया है कि जन्मदर में गिरावट और बढ़ती उम्र वालों की संख्या में इजाफे की वजह से जीवनशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे घरेलू मादक पेय बाजार सिकुड़ने लगा है। वर्ल्ड बैंक की मानें तो जापान में लगभग एक तिहाई आबादी 65 साल या उससे अधिक उम्र की है। वहीं, स्थानीय अखबार जापान टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि शराब से टैक्स रेवन्यू 1980 में 5% था, जो 2020 में घटकर 1.7 प्रतिशत रह गया।

प्रति व्यक्ति 55 बोतल थी खपत

कोरोना काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम में कुछ हद तक शराब की खपत बढ़ी थी। एक स्थानीय शराब कंपनी ने बताया कि जापान में बीयर की खपत 2020 में प्रति व्यक्ति 55 बोतलें थीं, जो उसके पिछले साल के मुकाबले 9.1 फीसदी कम थीं। इससे पता चलता है कि लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। जापान में पिछले 25 साल की तुलना में अब लोग बहुत कम शराब पी रहे हैं।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें