Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे में धुत युवक ने सड़क के बीचो-बीच रुकवाई बस, फिर सामने खड़े होकर की ऐसी हरकत, देखें Video

October 24, 2025

नशे में धुत युवक ने सड़क के बीचो-बीच रुकवाई बस, फिर सामने खड़े होकर की ऐसी हरकत, देखें Video

वायरल न्यूज़: शराब के नशे में कई बार इंसान ऐसी अजीबोगरीब हरकतें करता है कि उसे खुद को भी नहीं पता चलता कि वह क्या कर रहा है। कुछ ऐसा ही नशे में धुत युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: खामोश हुई भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज, पीयूष पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक नशे में धुत नजर आ रहा है। मेरठ सदर थाना क्षेत्र के बेगम पुल रोड पर वह चलती बस को रोक कर उसके सामने डांस करने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है क्योंकि बीच रास्ते यात्रियों से भरी बस रूकवाना कानून अपराध है।

कहां की है घटना ?

ये घटना 21 अक्टूबर की है। बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से इलाके में दीपावली मेले का आयोजन किया गया था। सड़क के दोनों ओर रंग-बिरंगी लाइटें और फिल्मी गीतों की धुन बज रही थी। रात के समय जब व्यापारी दुकानें समेट रहे थे और कार्यक्रम खत्म होने वाला था। इसी दौरान एक युवक भीड़ के बीच आ गया और सड़क पर झूमकर नाचने लगा। थोड़ी ही देर में उसने अपनी शर्ट उतार दी और सड़क पर ही लोटकर नाचना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रही सिटी बस को उसने रुकवा लिया और बस के बिल्कुल सामने डांस करने लगा। बड़ी संख्या में लोग शराबी युवक का ड्रामा देखने के लिए जमा हो गए।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप… मचा हड़कंप, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें