Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोले-भटूरे खाओ, वजन घटाओ!’,दिल्ली के इस रेस्टोरेंट के सुझाव पर लोगों ने किए ऐसे फनी कमैंट्स

May 28, 2024

छोले-भटूरे खाओ, वजन घटाओ!’,दिल्ली के इस रेस्टोरेंट के सुझाव पर लोगों ने किए ऐसे फनी कमैंट्स

खाने का शौकीन हर कोई होता है अगर खाने में छोले भटूरे मिल जाइये तो सोने पर सुहागे वाली बात हो जाती है। इन दिनों गर्मी इतनी ज्यादा है की लोग बहार नहीं निकल रहे लेकिन अगर खाने की बात हो तो ऐसा मौका कोई नहीं छोड़ता है। ऐसे में रेस्टोरेंट वाले एडवरटाइजिंग का नया नया तरीका खोजते है। इन दोनों दिल्ली के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगया जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये छोले भटूरे को लेकर लिखी बात चर्चा में है। उन्होंने वजन घटाने का सुझाव दिया है।

दिल्ली वाले तो छोले भटूरे खाने में सबसे आगे होते हैं ,इसी बात का फायदा दुकान वाले भी उठाते हैं। हाल ही में एक फोटो ट्विटर यूजर @psychedelhic के नाम के पोस्ट की गयी है। ये फोटो एक रेस्टोरेंट की है जिसके छोले-भटूरे बहुत फेमस हैं इस शॉप का नाम गोपाल जी है। फोटो में दुकान की, वहां के छोले भटूरे की और दुकान में लगे एक गजब टिप को दिखाया गया है। यहां के छोले-भटूरे इतने फेमस हैं कि लोग दूर-दूर से इसे खाने आते हैं। लेकिन सबसे मजेदार तो वो सुझाव है, जो दुकान में लगा है।

कहने को ये सुझाव वजन कम करने के लिए है, पर इसे पढ़कर आप उतने ही हैरान होंगे, इसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी बहुत हैरान हुए हैं। दुकान में एक पोस्टर चिपका है, जिसमें लिखा है- “छोले-भटूरे खाओ, वजन घटाओ, भीमारी भगाओ!” फोटो पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा- “सिर्फ दिल्ली में आप इस बात की उम्मीद कर सकते हैं। छोले-भटूरे खाइए, वजन घटाइए, और बीमारी भगाइए!”

आपको बता दे कि ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर यूजर्स ने तरह तरह के कमैंट्स भी किए है। इस पोस्ट पर अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि वो बचपन से ही यहां खाना खाने जाता था। कुछ लोगों ने इस दुकान की आलोचना की और छोले-भटूरे को भी बेकार बताया। एक ने बोला- “झूठ बोलो तो ऐसा की सच भी शर्मा जाए!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें