Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली नौकरी… जॉइनिंग के 3 घंटे बाद ही रिजाइन; जानें आखिर Employee ने क्यों किया ऐसा

November 18, 2025

पहली नौकरी… जॉइनिंग के 3 घंटे बाद ही रिजाइन; जानें आखिर Employee ने क्यों किया ऐसा

अजब गजब न्यूज़ : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको कई तरह से लोग देखने को मिलते है। कई हंसी मजाक पर वीडियो बनाते है तो कई वही कई जरुरी जानकारी पर बनाते है। लेकिन वायरल वही होता है वो सबसे अच्छा हो या बाकि लोगो से हट के कुछ नया किया हो। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो है जो पढ़ हर कोई दंग रह गया है। तो आइए खबर को विस्तार से जानते है…

पहली नौकरी जॉइन करने के 3 घंटे में ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा

दरअसल एक युवा कर्मचारी ने अपनी पहली वर्क फ्रॉम होम नौकरी जॉइन करने के महज तीन घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया, और यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। बता दें कि मामला Reddit पर सामने आया, जहां इस युवा ने अपनी अजीबोगरीब अनुभव साझा किया। बताया गया कि यह युवक Gen Z कंपनी में 12 हजार रुपये प्रति माह वेतन वाली नौ घंटे की वर्क फ्रॉम होम जॉब जॉइन करने गया था। शुरुआत में उसने सोचा कि यह आसान नौकरी है और वह इसे संभाल लेगा। लेकिन जॉइनिंग के सिर्फ तीन घंटे में उसे एहसास हो गया कि यह नौकरी उसकी करियर ग्रोथ के लिए सही नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

युवक का कहना था कि यह ‘हल्की’ नौकरी दिखने में आसान थी, लेकिन वास्तव में यह उसके समय और ऊर्जा को इस तरह खा रही थी कि उसके करियर की तरक्की रुक सकती थी। इसलिए उसने शुरुआत में ही नौकरी छोड़ना बेहतर समझा। Reddit पोस्ट में उन्होंने इसे ‘स्लो पॉइजन’ कहा और बताया कि शुरुआती अनुभव से ही उन्हें यह साफ हो गया कि यह नौकरी उनके लिए सही नहीं है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कहानी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसे मजाकिया घटना बताया और कहा कि यह “पीक लेवल का निर्णय” है। वहीं कुछ लोग इसे समझदारी भरा निर्णय मानते हुए कहते हैं कि अगर नौकरी में सीखने या करियर ग्रोथ के मौके नहीं हैं, तो जल्दी निकल जाना भी सही है। हालांकि, अनुभवी पेशेवरों का कहना था कि करियर की शुरुआत में कम प्रेशर वाली नौकरी में कुछ समय टिककर अनुभव लेना बेहतर होता है, क्योंकि यह भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है।

इस घटना ने एक बड़ी बहस को जन्म दिया है। क्या करियर की शुरुआती नौकरी में अनुभव और सीखने पर ध्यान देना चाहिए, या तुरंत अपने मन और करियर ग्रोथ के हिसाब से निर्णय लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें