Site icon Dainik Savera Times

बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया पिता, पकड़े जाने पर लड़की ने कहा- इन्हीं के साथ रहना है

आपने बहुत सी अजीबों गरीब प्रेम कहानियों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया। एक दिन मौका देखकर दोनों घर से साथ भाग गए। लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था।

इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी। जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी। धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी। इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला। लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था कि आखिर लड़की गई कहां। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है।

Exit mobile version