Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे की परफॉर्म देखकर पिता हुआ भावुक,आखो से आए ख़ुशी से आंसू, इमोशनल विडियो हुआ वायरल

March 11, 2024

बेटे की परफॉर्म देखकर पिता हुआ भावुक,आखो से आए ख़ुशी से आंसू, इमोशनल विडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल देखने को मिलता है इस बीच एक विडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमे पिता के प्यार को महसूस किया जा सकता है। इस विडियो ने कई यूजर को भी इमोशनल किया क्योंकि इसमें बेटे और पिता के प्यार को दिखाया गया है। आपने अक्सर सुना होगा कि बच्चों को सबसे ज्यादा लगाव अपनी माता से होता है।

माता नर्म स्वभाव की होती है, तो वहीं पिता बच्चों को ज़रा सख्ती से डील करते हैं। यही वजह है कि उनकी भावनाऐं बच्चों के सामने ज़ाहिर नहीं हो पाती हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक पिता की भावनाएं उसकी आंखों से बहती हुई दिखेंगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें आप पिता को भावुक होते हुए देख सकते हैं इस भावुक कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस विडिओ में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने बेटे को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देख रहे हैं। वो बेटे की स्किल देखकर इमोशनल हो जाते हैं। उसके पिता ऑडियंस के बीच खड़े हैं और उनका बेटा स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है। बेटे को परफॉर्म करते देख कर पिता बहुत खुश है एक इसके साथ को भावुक भी है। लेकिन बीच-बीच में तो ऐसा लगता है कि वो बस रो ही पड़ेंगे।

ये वीडियो किसी का भी दिल छू लेने वाला है। वही आपको बता दे कि यह विडियो ने लोगो को वीडियो बहुत पसंद आयी है। इसने यूजर को भावुक किया वही इस पर अब तक 3 लाख से 83 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 12 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है- पिता ही अपने बच्चे का सबसे बड़ा चीयरलीडर होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें