Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी बनी टीचर, पापा बने स्टूडेंट… सोशल मीडिया पर छाया “पूकी पापा” का डांस

October 26, 2025

बेटी बनी टीचर, पापा बने स्टूडेंट… सोशल मीडिया पर छाया “पूकी पापा” का डांस

Father- Daughter Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता-बेटी की जोड़ी का बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में बेटी अपने पापा को डांस सिखा रही होती है, लेकिन जब डांस करने की बारी आती है, तो अंकल जी कुछ ऐसा करते हैं कि इंटरनेट पर हंसी का बवंडर मच जाता है।

बेटी बनी टीचर, पापा बने स्टूडेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही सी बेटी अपने पापा को बेहद प्यार से डांस के स्टेप्स सिखा रही है। पापा भी पूरी गंभीरता से उसकी हर बात सुनते हैं और भरोसे से कहते हैं, “हो जाएगा!” लेकिन जैसे ही म्यूजिक बजता है, कहानी एक मजेदार मोड़ ले लेती है।

जब डांस शुरू हुआ तो…

जैसे ही बीट गिरती है, पापा अपने हाथों को उसी तरह घुमाने की कोशिश करते हैं जैसे बेटी ने बताया था, लेकिन कुछ सेकंड बाद स्टेप्स गड़बड़ा जाते हैं। जहां बेटी ने “नजर उतारने वाला स्टेप” बताया था, वहीं अंकल जी कुछ ऐसा करने लगते हैं कि बेटी अपनी हंसी रोक ही नहीं पाती। पापा की मासूमियत और बेटी की खिलखिलाहट मिलकर एक ऐसा पल बना देती है, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CS Nikita Agarwal (@nikki__246)

सोशल मीडिया पर छाया “पूकी पापा” का डांस

इस प्यारे वीडियो को @nikki-246 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है “मेरे पूकी पापा… उनकी क्यूटनेस और मासूमियत पसंद है।” वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने इसे हाथों-हाथ उठा लिया। अब तक इसे लाखों व्यूज़ और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।

यूज़र्स बोले – “ऐसे पापा हर घर में हों!”

वीडियो पर एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि “कम से कम कोशिश तो की अंकल जी ने।” एक दूसरे ने कहा कि “पापा बोले, ये AI वाला डांस है!” जबकि एक और कमेंट आया “ऐसे पापा बेटियों के भगवान होते हैं, बेटों की तो खैर नहीं!” ढेरों लोगों ने वीडियो पर प्यार लुटाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें