Site icon Dainik Savera Times

बेटी को काटने पर पिता ने लिया केकड़े से बदला, जानिए क्या है पूरा मामला

अपने बच्चों को लेकर हर पिता बहुत ही भावुक होता है और अपने बच्चों पर कोई भी आंच नहीं आने देता। और अगर कोई भी बच्चे को पेरशान करें तो वह बर्दाश नहीं कर पाता। ऐसा ही एक मामला देखने को मिल रहा है। यहां अपनी बेटी से पिता को खास लगाव होता हैं और कोई उसे चोट पहुंचाता हैं तो पिता इसका बदला लिए बिना नहीं रह पाता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला चीन से जहां एक पिता ने बेटी को काटने पर केकड़े से ऐसा बदला लिया जो किसी की भी सोच से परे हैं। यहां बदला लेने के लिए शख्स ने जिंदा केकड़े को ही खा लिया। यह मामला चीन का है जहां के पूर्वी तटीय प्रांत के रहने वाले 39 साल के लू ने जिंदा केकड़ा खा लिया था। केकड़े को खाने की वजह से शख्स गंभीर रूप से बीमार हो गया है। उसे हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़े।

डॉक्टरों ने बताया कि घटना के दो महीने बाद उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं लू के मेडिकल रिपोर्ट्स में उनकी छाती, पेट, लीवर और पाचन क्रिया में पैथोलॉजी बदलाव देखे गए थे। हालाँकि तब इन बदलावों के पीछे के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका था। हांग्जो के Sir Run Run Shaw Hospital में डाइजेस्टिव सिस्टम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ काओ कियान ने कहा- ”हम लोगों ने उनसे कई बार पूछा कि आपने कुछ अजीबोगरीब चीज तो नहीं खाई, जिससे एलर्जी हो सकती है। वह हर बार ना कहते रहे।”

वहीं जब लू की पत्नी ने बताया कि उन्होंने कुछ स्पेशल खाया था, तब जाकर राज खुला। डॉ काओ ने बताया- ”मैंने उनसे पूछा ‘आपने जिंदा केकड़ा क्यों खाया?’ जवाब में उन्होंने कहा ‘मैं अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था।” वहीं आगे डॉ काओ ने बताया कि जब वे लोग एक छोटी सी नदी को पार कर रहे थे तभी शख्स की बेटी को केकड़े ने काट लिया था। इससे शख्स को गुस्सा आ गया। लू के ब्लड टेस्ट से पता चला कि उन्हें तीन पैरासिटिक इंफेक्शन्स हैं। यह कच्चा मांस खाने से होता है। हालांकि, अब शख्स ठीक है हालाँकि डॉक्टरों ने लोगों को जिंदा केकड़ा खाने से मना किया है।

Exit mobile version