Site icon Dainik Savera Times

अजगर और मगरमच्छ में हुई भयंकर लड़ाई, देखें वायरल Video

दुनिया में दो नाम सबसे ताकतवर और खतरनाक माने जाते हैं। एक तो मगरमच्छ और अजगर। दोनों की शिकार करने की तकनीक अलग है, लेकिन दोनों ही पलक झपकते ही सामने वाले को ढेर कर देने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में इन दोनों की लड़ाई का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

मगरमच्छ और अजगर क्यों माने जाते हैं खतरनाक
मगरमच्छ के जबड़े बेहद मजबूत होते हैं। उसकी पकड़ ऐसी होती है कि शिकार बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। एक बार जब वह अपने शिकार को पकड़ ले, तो बाहर निकलने का कोई चांस नहीं बचता। अजगर सांप की प्रजाति का होता है, लेकिन वह जहर नहीं इस्तेमाल करता। वह अपने शिकार को लपेटकर इतनी जोर से दबाता है कि सामने वाला दम तोड़ देता है। शिकार के मरने के बाद उसे पूरा निगल जाता है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर और मगरमच्छ की जबरदस्त लड़ाई दिखाई गई है। ये लड़ाई बेहद खतरनाक और रोमांचक होती है, क्योंकि दोनों की ताकत कम नहीं होती। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने अजगर पर अचानक हमला किया। उसके तेज दांतों और मजबूत पकड़ ने अजगर को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अजगर कोशिश करता है, लेकिन वह कोई काउंटर अटैक नहीं कर पाता। अंत में लड़ाई में मगरमच्छ जीत जाता है।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं
यूजर्स ने इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी किए एक यूजर ने लिखा ये है जंगल में असली शक्ति प्रदर्शन। दूसरे ने कहा, नेचर में ऐसे ही असली जंग होती है, फिल्मी नहीं।

 

 

Exit mobile version