Site icon Dainik Savera Times

पूर्व मंत्री के बेटे ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाई लाठी; वीडियो वायरल

आगरा। उत्तर प्रदेश से एक पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई की वीडियो सामने आई है। जहां, इस वीडियो में देखा जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक को लाठी से पीट रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच करने में जूट गई है।

वीडियो हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह ई रिक्शा चालक है। पीटने वाला व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह बताया जा रहा है।

वायरल हो रही वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि संजीव पाल सिंह पर मारपीट का आरोप है। ई रिक्शा चालक ने तहरीर दी है। तहरीर के आधारपर केस दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version