आज के समय में कहीं भी फ्री WiFi मिल जाए तो हम बिना सोचे-समझे तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं – कैफे, एयरपोर्ट, मॉल या रेलवे स्टेशन। लेकिन यही छोटी सी सुविधा कई बार बड़ा खतरा बन सकती है। सवाल यह है कि क्या सच में फ्री WiFi आपके फोन को हैक कर सकता है? जवाब है – हां, अगर सावधानी न बरती जाए तो जोखिम जरूर होता है।
फ्री WiFi में खतरा
जब आप किसी पब्लिक WiFi नेटवर्क से जुड़ते हैं तो आपका डेटा एक ओपन नेटवर्क से होकर गुजरता है। अगर यह नेटवर्क सुरक्षित नहीं है तो कोई भी तकनीकी जानकारी रखने वाला व्यक्ति उस डेटा को बीच में ही पकड़ सकता है। यानी आप क्या ब्राउज़ कर रहे हैं कौन-सी साइट खोल रहे हैं- इन सब पर नजर रखी जा सकती है।
नकली WiFi सबसे बड़ा जाल
सबसे बड़ा खतरा “फेक WiFi” से होता है। कई बार हैकर्स असली नाम जैसा ही एक नकली नेटवर्क बना देते हैं जैसे “Free Airport WiFi” या “Cafe_Free_WiFi”। जैसे ही आप इससे जुड़ते हैं आपका डेटा सीधे उनके पास जाने लगता है।
ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/ajab-gajab/herbivorous-animals-human-explained/
कौन-सी जानकारी हो सकती है चोरी
अगर आप फ्री WiFi पर बैंकिंग, पासवर्ड डालना या कोई जरूरी लॉगिन करते हैं तो आपकी संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है। कभी-कभी ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट या यहां तक कि निजी फाइल्स तक पहुंचने की कोशिश की जा सकती है।
क्या हर फ्री WiFi खतरनाक
हर पब्लिक WiFi खतरनाक नहीं होता लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं माना जाता। कुछ बड़े होटल या भरोसेमंद जगहों का नेटवर्क सुरक्षित हो सकता है लेकिन फिर भी सावधानी जरूरी है।
कैसे रखें सुरक्षित
अगर आपको फ्री WiFi इस्तेमाल करना ही है तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जहां तक हो सके बैंकिंग या जरूरी लॉगिन से बचें। फोन में ऑटो-कनेक्ट फीचर बंद रखें ताकि आपका फोन खुद से किसी भी नेटवर्क से न जुड़ जाए। सिर्फ भरोसेमंद नेटवर्क से ही कनेक्ट करें और काम खत्म होते ही WiFi बंद कर दें।
मोबाइल डेटा ज्यादा सुरक्षित
मोबाइल डेटा पब्लिक WiFi के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि यह एन्क्रिप्टेड नेटवर्क पर चलता है। इसलिए जरूरी काम के लिए मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प माना जाता है। फ्री WiFi सुविधा जरूर देता है लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़ा होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...