Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाहर से देखने में लग रहा था मिट्टी का घर, अंदर का नज़ारा देख उड़ जायेंगे आपके होश, यकीन नहीं तो देखें वीडियो

July 3, 2024

बाहर से देखने में लग रहा था मिट्टी का घर, अंदर का नज़ारा देख उड़ जायेंगे आपके होश, यकीन नहीं तो देखें वीडियो

अजब गजब : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजीब या हैरान कर देने वाला देखने को मिलता रहता है। वही कई ऐसे कंटेंट होते जिसे एक बार देखने के बाद आगे बढ़ ही नहीं पाते। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया परबहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी देखा को हैरान रहे गया तो वही कुछ लोग इसकी बहुत तारीफ कर रहे है। दरअसल देखा जाए तो अक्सर हम सामने जो कुछ भी दिखता है, उससे ही पीछे के नज़ारे का अंदाज़ा लगा लेते हैं। हालांकि कई बार सच्चाई इतनी अलग होती है कि देखकर भी हमें यकीन नहीं होता। जैसा की वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। बाहर से एक पुराना और कच्चा घर दिख रहा है जिसके दरवाजे पर एक सस्ता सा पर्दा टंगा हुआ है लेकिन पर्दा जब हटता है, तो आप विश्वास ही नहीं कर पाते कि इसी दरवाज़े से कैमरा अंदर आया है।

पर्दे के पीछे की अलग ही है सच्चाई

वीडियो में आप देख सकते है कि एक पुराना मिट्टी का मकान दिख रहा है। मिट्टी से बनी सीढ़ियां और सूखी दरारों वाले बरामदे में एक सफेद रंग का मामूली सा पर्दा लगा हुआ है। हालांकि जैसे ही पर्दा खुलता है, आपकी आंखें भी खुल जाएंगी। दरअसल घर के अंदर जाते ही नीचे खूबसूरत कालीन बिछा हुआ है और चीज़ें काफी करीने से रखी हुई हैं। घर में दो कमरे हैं और दोनों ही कमरों में नीचे बैठने की सुविधा और सुंदर कालीनें मौजूद हैं। कुशन और तकिए रखे हैं, जबकि बिस्तरों को समेटकर रखा गया है। हवा और धूप का भी बेहतरीन अरेंजमेंट है और हल्के रंग के पर्दे इसे जन्नत बना रहे हैं।

घर पर फिदा हो गए लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @arpachayi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ये अज़रबायज़ान के एक गांव का वीडियो है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने घर को सेट करने वाले की दिल खोलकर तारीफ की है। किसी ने कहा ये किसी सुघड़ महिला का काम है तो किसी ने पूछा कि इसकी मालकिन है कौन?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें