Site icon Dainik Savera Times

Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

Funny video of Rohit Sharma and wife Ritika goes viral

Funny video of Rohit Sharma and wife Ritika goes viral

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मैच और खिलाड़ियों से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का एक मजेदार वीडियो भी इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ मैदान की बाउंड्री के पास खड़े दिखाई देते हैं। इस दौरान रितिका उनसे कुछ बात कर रही होती हैं। शुरुआत में रोहित शर्मा उनकी बात पर ऐसा रिएक्शन देते हैं, जैसे उन्हें वह बात पसंद नहीं आई हो या वह उस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते हों।

 

इसके बाद रोहित शर्मा दूसरी तरफ देखने लगते हैं। तभी रितिका उन्हें अपनी तरफ बुलाती हैं और फिर से कुछ कहती हैं। पूरी बातचीत के दौरान रोहित का रिएक्शन काफी हल्का और मजाकिया नजर आता है। वीडियो के अंत में रितिका हंसते हुए दिखाई देती हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह साफ नहीं है, लेकिन उनका यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं तो हमें जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली बन जाता है, फिर रोहित शर्मा क्या चीज हैं।” दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “ये तो हर घर की कहानी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सबके सब परेशान हैं।” रोहित शर्मा और रितिका का यह हल्का-फुल्का पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

Exit mobile version