Site icon Dainik Savera Times

मॉल में घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज! पहनाया मंगलसूत्र और मांग में भरा सिंदूर; देखें वायरल VIDEO

Ghaziabad Mall Proposal

Ghaziabad Mall Proposal

Viral news: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ऐसा रोमांटिक कारनामा किया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…

मॉल के बीचोबीच हुआ प्रपोजल

वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के बीच में युवक अपनी गर्लफ्रेंड के सामने बैठा है। अचानक वह लड़की को प्रपोज करता है और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए खुश नजर आते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी इस नज़ारे को देखने के लिए रुक जाते हैं।

मंगलसूत्र और सिंदूर ने बढ़ाई चर्चा

प्रपोजल के बाद युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मंगलसूत्र पहनाया और उसकी मांग में सिंदूर भरा। ये दोनों ही रस्में आमतौर पर शादी के समय की जाती हैं, लेकिन इस जोड़े ने इसे सार्वजनिक स्थान पर कर दिखाया, जिससे लोग और भी चौंक गए।

Watch Video : ਲੋਕ ਗਾਇਕਾ Sukhi Brar ਬਣੀ Chairperson

सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया। कुछ ही समय में लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की भी भरमार है।

प्यार जताने के नए अंदाज

इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि आज के दौर में प्यार दिखाने के तरीके बदल गए हैं और सोशल मीडिया ऐसे पलों को और ज्यादा चर्चा में ला देता है। यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों की दिलचस्पी का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version