अजब-गजब: घर में जब बहन की शादी हो तो छोटे भाई-बहनों को खुशी के साथ-साथ दुख भी होता है कि उनकी बहन अब उनसे दूर चली जाएगी। कई बार छोटे भाई-बहन रो भी देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी बहन की हल्दी में ऐसे रो रही है, जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ जाए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के बाल खुले हुए हैं और वह अपनी बहन के ठीक पास जाकर बालों को घुमा-घुमाकर रो रही है। लड़की इस तरीके से रोते देख लोग बोल रहे हैं कि जैसे उसके ऊपर भूत चढ़ गया है। वैसे रोने का कोई फिक्स तरीका नहीं होता। इंसान जैसे चाहे वैसे रो सकता है, मगर इस मामले में लड़की का रोना काफी अजीब मालूम हो रहा है।