वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल हो जाता है। कभी कोई अनोखा जुगाड़ चर्चा में आ जाता है, तो कभी किसी की मासूम हरकत लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। इसी कड़ी में एक नन्ही बच्ची का वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं ‘यही होते हैं असली संस्कार’।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @divu_and_mom पर शेयर किया गया है और कुछ ही समय में हजारों लोगों ने इसे देख लिया। बच्ची की मासूम हरकत ने लोगों का दिल इस तरह जीता कि हर कोई इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ज़हरीले स्मॉग में लिपटी दिल्ली, थोड़ा बेहतर होने के बावजूद 341 पर AQI, CM रेखा गुप्ता ने कहा…
वीडियो में एक कपल अपनी छोटी बेटी के साथ मॉल में शॉपिंग करने जाता है। दुकान के अंदर कई डमी खड़े होते हैं। बच्ची जैसे ही अंदर जाती है, वह डमी को असली इंसान समझ लेती है। जैसे हम बड़े लोगों के पैर छूकर नमस्ते या प्रणाम करते हैं, उसी तरह वह बच्ची एक-एक करके हर डमी के पास जाती है और झुककर उनके पैर छूने लगती है। उसकी यह मासूम हरकत देखकर उसके माता-पिता भी हंस पड़ते हैं और इस प्यारे पल को तुरंत कैमरे में कैद कर लेते हैं। बच्ची की भोलापन और संस्कार भरे व्यवहार ने हर किसी का दिल छू लिया।
लोगों का प्यार और मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। कई लोगों ने लिखा- आजकल ऐसी मासूमियत बहुत कम देखने को मिलती है। किसी यूजर ने कहा- बच्ची के संस्कार काबिल-ए-तारीफ हैं। वहीं कुछ ने मजाक में लिखा- आज डमी को भी आशीर्वाद मिल गया!
ये भी पढ़ें: फिडे वर्ल्ड कप 2025 में सिर्फ 19 साल की उम्र में इतिहास रचते हुए, सिंडारोव सबसे कम उम्र के चैंपियन बने

