Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: मालिक ने धूमधाम से मनाया बकरियों का ‘रॉयल बर्थडे’… कार्ड बांटकर पूरे गांव को दिया न्योता

Goat Royal Birthday Party Viral Video

Goat Royal Birthday Party Viral Video

Goat Royal Birthday Party Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक छोटे से गांव में इन दिनों एक अनोखा जश्न सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल गौरा डांडा गांव के पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो पालतू बकरियों ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन इतने भव्य अंदाज में मनाया कि हर कोई हैरान रह गया। इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शादी जैसा निमंत्रण, धार्मिक कार्यक्रम से शुरुआत

इस खास मौके के लिए बाकायदा छपे हुए निमंत्रण पत्र गांवभर में बांटे गए। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक माहौल में हुई, जहां रामायण और भागवत कथा का पाठ कराया गया। इसके बाद बकरियों को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए गए और फूलों की मालाओं से सजाया गया।

ये भी पढ़ें : 

200 मेहमानों के लिए दावत, डीजे पर झूमे लोग

शाम ढलते ही जश्न का रंग और गहरा हो गया। डीजे की धुन पर गांव के युवा और बच्चे जमकर नाचे। मेहमानों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने इसे गांव का यादगार आयोजन बताया।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा आयोजन

बताया जा रहा है कि लालाराम इससे पहले भी अपनी बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मना चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने सैकड़ों मेहमानों को आमंत्रित किया था और कन्या भोज का आयोजन भी कराया था।

परिवार जैसा है लगाव

गांववालों का कहना है कि लालाराम अपनी बकरियों को पशु नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने उनके जन्मदिन को एक उत्सव का रूप दे दिया। यह अनोखी पहल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जहां कुछ लोग इसे पशु प्रेम की मिसाल बता रहे हैं तो कुछ इसे हैरानी भरी घटना मान रहे हैं।

Exit mobile version