Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जन्मदिन पर दादी की पहली फ्लाइट बनी यादगार, इंडिगो क्रू के खास सरप्राइज से खिल उठा चेहरा; देखें Viral Video

January 26, 2026

जन्मदिन पर दादी की पहली फ्लाइट बनी यादगार, इंडिगो क्रू के खास सरप्राइज से खिल उठा चेहरा; देखें Viral Video

Viral Video : कहते हैं खुशियां उम्र नहीं देखतीं, बस मौके ढूंढ लेती हैं। कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला पल हाल ही में इंडिगो की एक उड़ान के दौरान देखने को मिला, जहां एक दादी अपने जन्मदिन पर पहली बार हवाई जहाज में सफर कर रही थीं।

जन्मदिन पर दादी की पहली फ्लाइट बनी यादगार

दादी को फ्लाइट में लेकर पहुंचे उनके पोते ने इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। पहली बार आसमान में उड़ते हुए दादी की आंखों में उत्साह और चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी। वह खिड़की से बादलों को निहारती रहीं और बच्चों जैसी खुशी महसूस करती दिखीं।

इस खूबसूरत पल को और खास बना दिया इंडिगो के क्रू मेंबर्स ने। फ्लाइट स्टाफ ने दादी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया और उनके जन्मदिन के मौके पर हाथ से लिखा हुआ एक प्यारा सा नोट भी सौंपा। यह सरप्राइज पाकर दादी बेहद खुश हो गईं और उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।

तेजी से वायरल हो रही वीडियो

इस पूरे अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर प्रैक्टिकल यश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बारिश कर रहे हैं। यश ने पोस्ट के साथ लिखा कि उनकी दादी की पहली उड़ान उनके जीवन के सबसे गर्व भरे पलों में से एक है। उन्होंने बताया कि दादी को मासूम उत्सुकता के साथ बादलों को देखते हुए देखना उनके लिए बेहद सुकून देने वाला अनुभव था। साथ ही उन्होंने इंडिगो के क्रू मेंबर्स का आभार जताया, जिन्होंने एक साधारण यात्रा को उत्सव में बदल दिया। बताया गया कि सुहानी नाम की एक क्रू मेंबर ने दादी और उनके पोते को यह खास वेलकम नोट दिया, जबकि कैप्टन ने भी उन्हें कॉकपिट में आमंत्रित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Sharma (@practical_yash)

वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं यूजर्स

जहां ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के मजाकिया कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “अगर यही अपनापन ससुराल में दिखाया होता तो दादी सारी जमीन नाम कर देतीं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें