Site icon Dainik Savera Times

अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दिया ऐसा काम, वीडियो देख हो आप भी जाएंगे लोटपोट

viral video

viral video

वायरल न्यूज: शादियों में अक्सर आपने देखा होगा कि जब लोग खुशी में नोट उड़ाते हैं, तो कुछ लोग उन्हें बटोरने में लग जाते हैं। आमतौर पर यह काम मेहमान या बच्चे करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह कुछ अलग ही कहानी दिखाता है। दरअसल, वायरल वीडियो में शादी के स्टेज पर खुद दूल्हा ही नोट लूटता हुआ नजर आ रहा है। दूल्हे का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हैरान भी हुए और मुस्कुराते भी नजर आए। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर @MasalaaMinds नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल काफी खुशहाल है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। इसी दौरान एक महिला स्टेज पर आती है और दूल्हा-दुल्हन की नजर उतारने के लिए नोटों से उनका माथा घुमाती है। इसके बाद वह खुशी में नोट हवा में उड़ा देती है। लेकिन जैसे ही नोट जमीन पर गिरते हैं, वहां खड़ा दूल्हा खुद उन्हें उठाने लगता है। वीडियो में दूल्हा कभी झुककर जमीन से नोट उठाता दिखाई देता है, तो कभी हाथ बढ़ाकर उड़ते हुए पैसे पकड़ने की कोशिश करता है। दूल्हे की यह हरकत देखकर आसपास खड़े लोग हंसते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- लगता है दूल्हे पर पहले से काफी कर्ज होगा। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा- शादी का खर्च भी तो कहीं से निकालना है। एक अन्य ने लिखा- आदतें शादी में भी नहीं जातीं।

ये भी पढ़ें: मुंबई-पुणे और नाशिक में महिला मेयर, BMC मेयर का फैसला लॉटरी से हुआ

Exit mobile version