Site icon Dainik Savera Times

जिम में दमदार वर्कआउट करने लगे दादाजी… वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- “जियो चाचा!”

वायरल न्यूज़ : सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां हर दिन लाखों फोटो और वीडियो अपलोड होते हैं। इन पोस्टों में से कुछ मनोरंजन करते हैं, कुछ प्रेरित करते हैं और कई ऐसे भी होते हैं जो अनजाने में ही वायरल हो जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें उम्रदराज दादा जी अपने फिटनेस के जोश से सभी को चकित कर रहे हैं।

जिम में दिखा दादा जी का जबरदस्त जोश
वायरल वीडियो में करीब 70-80 साल के नज़र आने वाले दादा जी एक जिम में एंट्री लेते हैं और बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह भारी डम्बल उठाते दिखाई देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दो बड़े डम्बल लेकर फ्लैट बेंच की ओर बढ़ते हैं और लेटकर डम्बल प्रेस करने की कोशिश करते हैं। शुरुआत में उनका संतुलन थोड़ा बिगड़ता है, जिससे आसपास मौजूद एक युवक उन्हें सहारा देने को आगे बढ़ता है, लेकिन उससे पहले ही दादा जी खुद को संभाल लेते हैं और बड़ी सहजता से एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं।

उनका आत्मविश्वास और जज़्बा देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रेरित भी हो रहे। कई दर्शक इस बात को लेकर भी कन्फ्यूज हैं कि यह वीडियो असली है या फिर AI से तैयार किया गया है। हालांकि असली हो या न हो, वीडियो ने सोशल मीडिया पर जोरदार पकड़ बना ली है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर baklolhuyaar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन लोगों के मजेदार रिएक्शंस से भरा पड़ा है। एक यूज़र ने लिखा, “अबे ये तो AI है!” वहीं दूसरे ने दादा जी के जोश को सलाम करते हुए कहा- “जियो चाचा!”एक और यूज़र ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “लगता है 80 की उम्र में किसी आंटी ने मना कर दिया, अब चाचा जिम में ही फायर हो रहे हैं।” किसी ने दादा जी के रेप्स की तारीफ करते हुए कहा “अंकल हमारे ट्रेनर से ज्यादा शानदार एक्सरसाइज कर रहे हैं।” तो वहीं एक कमेंट में लिखा था “चाचा अगर इस उम्र में इतने फिट हैं, तो उनके प्राइम में आगे कौन टिकता!”

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version