Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral: क्या आपने देखा है ये अनोखा जानवर? कब्र खोदकर खा जाता है मुर्दों का मांस!

December 5, 2025

Viral: क्या आपने देखा है ये अनोखा जानवर? कब्र खोदकर खा जाता है मुर्दों का मांस!

अजब-गजब: उत्तर प्रदेश में कई दुर्लभ जीव पाए जाते हैं, जिनमें से एक जीव ऐसा भी है, जो कब्रों को खोदकर मुर्दों का मांस खा जाता है। इतना ही नहीं ये जीव ग्रामीण क्षेत्रों में घुसकर छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बनाता है। इस जीव का नाम कबर बिज्जू है।

कबर बिज्जू एक सर्वभक्षी जानवर है, जो कीड़े, फल और छोटे जानवरों जैसे कई तरह की चीजें खाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Vulpes bengalensis है। यह जंगलों में पाया जाता है और अपने मजबूत पंजों से बिल खोदता है।

ये भी पढ़ें: बिना शादी के भी लिव-इन में रह सकते हैं बालिग- Rajasthan High Court

इस जीव का ‘कबर बिज्जू’ नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह कब्र खोदकर लाशें खाता है हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है। वह इसलिए कि यह ज्यादा कीड़े, छोटे जानवर और फल खाता है।

यह जीव भूरे रंग का होता है और इसके माथे पर सफेद धारी होती है। यह तालाबों और नदियों के किनारों पर और जंगलों में पाया जाता है, जहां यह अपनी लंबी मांद बनाकर रहता है। यह इंसानों को देखते ही भाग उठता है लेकिन झुंड में हो तो हमला भी कर देता है।

कबर बिज्जू यूपी में हापुड़, मथुरा, फर्रुखाबाद, इटावा और प्रयागराज जैसी जगहों पर देखा गया है। यह आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास, जैसे कि खाली इमारतें, पुराने घर और खेतों के पास पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Himachal: चलती स्कूटी अचानक बन गई आग का गोला, चालक गंभीर रूप से झुलसा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें