Site icon Dainik Savera Times

इंसान की सामान्य हाइट से बढ़ी और 8 किलो 2 ग्राम की इस विशाल मूली ने ग्रामीणों को किया हैरान

चिनैनी: चिनैनी तहसील के अंर्तगत पड़ते पंचायत सराड़ में 8 किलो 2 ग्राम की विशाल मूली देख हर कोई हैरान रह गया। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी बड़ी और आठ किलो वजन की मूली उन्होनें पहली बार देखी है। पंचायत सराड़ के पूर्व सरंपच सुदेश चंद्र ने कहा कि पंचायत सराड़ में रत्न चंद की जमीन में पैदा हुई विशाल मूली को देख हर कोई हैरान है, प्रशासन को इस मूली को नुमाईश में रखना चाहिए और मूली उगाने वाले किसान को इनाम देना चाहिए।

किसान रत्न चंद ने कहा कि उन्होनें करीब चार माह पहले अपने खेत में मूली का बीज डाला था और समय के साथ साथ मूली का वजन और लंबाई बढ़ती चली गई, इसकी लंबाई करीब तीन फुट के करीब है और इसका वजन आठ किलो दो ग्राम है। उन्हें पंचायत के पूर्व सरपंच ने इसे संभालकर रखने को कहा है ताकि अधिकारियों से बात कर इसे नुमाईश में भेजा जा सके। उन्होनें कहा कि खेतों में लगाई गई सब्जीयों के लिए उन्होनें देसी खाद का ही इस्तेमाल किया है। उधर विशाल मूली को देखने के लिए कई लोग पहुंच रहे है और उसे देख हैरान रह रहे हैं।

Exit mobile version