Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपको भी बेहद पसंद है जलेबी खाना, तो ये पिज्जा के साइज की जलेबी आपको कर देगी बेहद खुश

August 19, 2023

अगर आपको भी बेहद पसंद है जलेबी खाना, तो ये पिज्जा के साइज की जलेबी आपको कर देगी बेहद खुश

जलेबी खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। हर इंसान इसे अपने अपने स्टाइल से खाता है। लखनऊ में एक स्ट्रीट वेंडर द्वारा पिज्जा के साइज की जलेबी बनाई गई जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल तो रही है। लखनऊ में एक स्ट्रीट वेंडर द्वारा बनाई गई इस बड़ी सी जलेबी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इस वायरल क्लिप में दिखाई दे रहा है कि एक एक हलवाई पिज्जा के साइज के बराबर की जलेबी बना रहा है। वह जलेबी के बेटर को गर्म तेल में तबतक घूमाता रहता है, जबतक की एक जलेबी का साइज़ पिज्जा के साइज के बराबर न हो जाए और हां, जब जलेबी पक जाती है, तो शख्स उसे मीठा बनाने के लिए चाशनी में डाल देता है। वायरल वीडियो को साझा करते हुए बताया गया कि लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहा में एक्स्ट्रा लार्ज जलेबी तैयार होती है।

मिठाई के शौकीनों के लिए यह जलेबी सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच मिलती है और इसको खरीदने के लिए 360 रुपये की कीमत चुकानी होती हैं। इंस्टाग्राम यूजर eattwithsid ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप पर 30 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। जहां कुछ यूजर्स को जलेबी को देखकर मुंह में पानी आ गया, वहीं कुछ यूजर्स इसे जलेबी नहीं जलेबा बोल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें