भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1784 -अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा। 1790 – पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया। 1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1784 -अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790 – पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।
1928 -‘ माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

- विज्ञापन -

Latest News