Site icon Dainik Savera Times

इस देश में सॉस डालकर कच्ची मछली खा जाते हैं लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब डिश का वीडियो

viral video

viral video

अजब-गजब: दुनिया में सभी देशों के लोग मछली बहुत चाव से खाते हैं। कुछ लोग को समुद्री मछलियां और कुछ लोग नदियों में पाई जाने वाली मछलियां खाना पसंद करते हैं। भारत में तो लोग मछली को पकाकर ही खाते हैं लेकिन कुछ देशों में लोग कच्ची मछली भी खा जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कच्ची मछलियों वाली डिश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे जापान के लोग बड़े चाव से खाते हैं।

ये भी पढ़ें: US Travel Ban: ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 30 से अधिक देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री मुश्किल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटी-छोटी ट्रांसपैरेंट मछलियों को कैसे एक प्लेट में डाला जाता है और फिर उनमें अंडा डाला जाता है। इसके बाद एक तेल जैसा कुछ तरल पदार्थ भी डाला जाता है, फिर ऊपर से हरे प्याज के टुकड़े डाल दिए जाते हैं। इसके बाद डिश को सर्व किया जाता है। जापान में यह अजीबोगरीब डिश को ‘शिरोउ नो ओडोरिगुई’ नाम से जानी जाती है। यह एक पारंपरिक जापानी व्यंजन है। ये सैकड़ों सालों से प्रचलन में है।

यह वीडियो @Rainmaker1973 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि शिरोउ नो ओडोरिगुई नाम की जापानी डिश में छोटी, पारदर्शी मछलियां होती हैं, जिन्हें जिंदा ही एक शॉट ग्लास में परोसा जाता है और सोया सॉस के साथ खाया जाता है। यह वीडियो सिर्फ 20 सेकंड का है। इसे अब तक 5 लाख 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Video: Kurukshetra में देर रात धड़ाम से गिर गया मस्जिद का गुम्बद, बड़ा हादसा टला

Exit mobile version