Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा के टोरंटो में 50 साल की उम्र में महिला बनी माँ, लोगो ने किया जमकर ट्रोल, जानिए क्या थी वजह

April 12, 2024

कनाडा के टोरंटो में 50 साल की उम्र में महिला बनी माँ, लोगो ने किया जमकर ट्रोल, जानिए क्या थी वजह

टोरंटो: माँ बनना हर महिला के लिए बेहद ख़ुशीहाली और खास पल होता है। लेकिन कई बार कोई महिला शरीर में किसी कमी के वजह से माँ नहीं बन पाती है। वही, अगर महिला की उम्र जयादा हो जाएं तो गर्भधारण करना कठिन हो जाता है। ऐसे में देखा जाए तो इसे सामाजिक तोर से भी गलत माना जाता है। लेकिन कनाडा की एक 50 साल की महिला ने सोच को तोड़ते हुए ढलती उम्र में मां बनकर सभी को हैरान कर दिया है। जिस वजह से लोगो ने उसे बहुत ट्रोल भी किया है।

जानकारी से अनुसार कनाडा के टोरंटो की रहने वाली 54 साल की टाटियाना कैपलन के पार्टनर केनान कैपलन 52 साल के हैं। दरअसल टाटियाना 19 साल की उम्र में पहली बार माँ बनी थी। उसकी बेटी कैटरीना 35 साल की हैं। लेकिन जब बेटी केवल 4 साल की थी तो उसने अपने पिता और टाटियाना ने अपने पति को खो दिया। जिसके बाद टाटियाना कैपलन काफी लम्बे समय तक सिंगल रही। लेकिन जब वह 37 साल की थीं तब वो फरवरी 2007 में केनान से मिलीं जिस दौरान दोनों को प्यार हो गया।

तभी से उनका मन था कि वो केनान के साथ अपने परिवार को आगे बढ़ाएं। 39 साल की होने तक ये इच्छा काफ़ी बढ़ गई और वो बच्चे के लिए प्रयास करने थी। पर 3 साल कितने ही प्रयास के बाद भी वो माँ फिर से माँ नहीं बन पा रही थी फिर हार कर उन्होंने आईवीएफ टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। ये बात जानकर आप हैरान होंगे कि इस प्रोसेस में उन्होंने 60 लाख से ज्यादा रुपये खर्च कर दिए लेकिन फिर भी 7 बार आईवीएफ की कोशिश भी फेल हो गई। उनके डॉक्टरों ने चेकअप में कहा कि वो दोनों ही पूरी तरह से फिट हैं और वही टाटियाना स्वस्थ जीवन जीती थीं।

उन्होंने आखरी बार 47 की उम्र में कोशिश किया उन्हे लगा कि अगर अब बच्चा नहीं हुआ तो वो कोशिश छोड़ देगी। इसके बाद वो अपने रिश्ते को यादगार बनाने के लिए यूरोप ट्रिप पर गयी लेकिन जब वो वहां के वापस लोटी तो 2019 में उन्हें माँ बनने की खुशखबरी मिली। वो नेचुरल तरीके से प्रग्नेंट हुई थी। ये उनके लिए बहुत ख़ुशी वाला पल था। उन्होंने 18 सितंबर 2019 को बेटे को सी-सेक्शन के जरिए जन्म दिया बच्चा भी पूरा स्वास्थ्य था। उन्होंने बताया की जब उन्होंने बच्चे को अपने सीने से लगाया तब जो बहुत रोने लगी थी। हालांकि अब वो महिलाओं को ज्यादा उम्र में मां बनने के टिप्स देती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें