Indigo Airlines Video Viral: इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। इस महीने अलग-अलग कारणों से करीब 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर चुकी है। जहां कई लोग इसे प्रबंधन की लापरवाही बता रहे हैं तो कोई एयरलाइन प्रबंधन की खामियों पर उंगली उठा रहा है। लेकिन इस पूरे हंगामे के बीच इंटरनेट की दिशा कुछ अलग ही मोड़ ले चुकी है, जिसकी वजह है एक वायरल वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
दरअसल हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने इस पूरे मामले को मीम-मसाला बनाकर पेश कर दिया है। बता दें कि वीडियो में कॉमेडियन समय रैना एक फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं, तभी उनके शो के दौरान सुर्खियों में आए वही व्यक्ति उनसे मिलने पहुंच जाते हैं वही, जिनके बारे में मज़ाक में कहा गया था कि “जहां जाता हूं, वह बंद हो जाता है”।
अब फ्लाइट में दिखा वही चेहरा; सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई कहानी
जैसे ही इस शख्स का समय रैना के साथ फ्लाइट वाला वीडियो वायरल हुआ, ऑनलाइन यूजर्स ने चुटकी लेना शुरू कर दिया। लोगों ने मज़ाक में दावा कर दिया कि इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन की असली वजह यही “पनौती” है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह के मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इंडिगो की हालत अब समझ आया…फील्डिंग तो पहले ही सेट थी।”दूसरे ने तंज कसा कि भाई, एक बार मेरे दुश्मन के घर भी घूम आना।”वहीं एक और यूजर ने मज़ाक उड़ा दिया “इसे पाकिस्तान भेज दो…सबसे बड़ा दुश्मन वैसे ही मिट जाएगा।”
कहाँ से आया यह वायरल वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज emotion_vibes4u ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट, लाइक और शेयर की बारिश जारी है, और इंटरनेट इसे एक “मनहूसियत मीम यूनिवर्स” का नया अध्याय बता रहा है।
View this post on Instagram
मेष: दिन शुभ रहेगा...