Site icon Dainik Savera Times

कैंसर का झूठ बोलकर इंफ्लुएंसर ने जुटाए 71 लाख रुपये, लग्जरी लाइफ जीने का खुलासा

Influencer raised Rs 71 lakh by lying about having cancer

Influencer raised Rs 71 lakh by lying about having cancer

Influencer Donia Fouad: आजकल सोशल मीडिया पर मशहूर होने और जल्दी पैसा कमाने की चाह में कुछ लोग गलत रास्ता अपना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मिस्र से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डोनिया फौद पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगा है।

कैंसर मरीज बताकर लोगों की सहानुभूति हासिल की

डोनिया फौद ने सोशल मीडिया पर खुद को कैंसर मरीज बताकर लोगों की सहानुभूति हासिल की। वह लगातार ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर करती थीं, जिनमें वह खुद को गंभीर बीमारी से जूझती महिला बताती थीं। उनकी हालत देखकर हजारों लोगों ने भावुक होकर आर्थिक मदद भेजी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लोगों से करीब 40 लाख इजिप्शियन पाउंड यानी लगभग 71 लाख रुपये जुटाए।

लेकिन कुछ समय बाद लोगों को उन पर शक होने लगा। सोशल मीडिया पर उनकी महंगी जिंदगी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं। इनमें वह लग्जरी सामान इस्तेमाल करती और आरामदायक जीवन जीती नजर आईं। आरोप है कि डोनेशन में मिले पैसों से उन्होंने नई कार खरीदी, फ्लैट लिया और कई महंगे सामान खरीदे।

जांच करने पर कैंसर के इलाज का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार नादा अल-जाबाली ने जब मामले की जांच की, तो अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट्स में कैंसर के इलाज का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वर्ल्ड मेडिकल सेंटर की रिपोर्ट में न तो कीमोथेरेपी का जिक्र था और न ही रेडिएशन थेरेपी का। बताया गया कि डोनिया को सिर्फ सामान्य स्त्री रोग संबंधी परेशानी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

डोनिया फौद ने पुलिस के सामने सरेंडर किया 

मामला सामने आने के बाद डोनिया फौद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर माना कि उन्होंने लोगों की सहानुभूति और ध्यान पाने के लिए झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और अब मनोवैज्ञानिक इलाज शुरू करेंगी।

डोनिया ने यह भी स्वीकार किया कि जब लोग उनकी चिंता करते थे और उनका हाल पूछते थे, तो उन्हें मानसिक सहारा मिलता था। हालांकि, उन्होंने माना कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और इसके लिए वही जिम्मेदार हैं।

Exit mobile version