अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। वीडियो मेहनत, संघर्ष और मजबूरी की कहानी बयां कर रही है।
वीडियो में एक पिता अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे खिलौने बेचता दिखाई दे रहा है। उनके साथ एक छोटा-सा मासूम बच्चा भी है, जो थक कर अपने पिता के पैरों को पकड़कर ही सो जाता है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। पिता ग्राहकों को खिलौने दिखा रहा है और छोटा बच्चा नींद और थकान से पिता के पैरों के पास लेटकर सो जाता है. न कोई बिस्तर, न आराम, बस पिता का सहारा ही उसके लिए सबसे सुरक्षित जगह है।
भावुक कर देने बाला वीडियो 😭
वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने पिता के पैरों के पास सोता हुआ दिख रहा है, जबकि उसके पिता खिलौने बेच रहे हैं। यह वीडियो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की रोज़ी-रोटी के पीछे की खामोश मुश्किलों और परेशानियों को दिखाता है। pic.twitter.com/qWaRDW4ehf
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) January 8, 2026
यह वीडियो साफ बयान कर रही है कि गरीब परिवारों की जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी होती है। पिता मेहनत करके घर चलाने में लगा है और बच्चा अपने बचपन की नींद सड़क पर पूरी कर रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...