Ajab-Gajab: दुनियाभर में दुबई को सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है। इसकी सख्त कानून व्यवस्था, भरोसेमंद माहौल और प्रभावी सुरक्षा सिस्टम की वजह से यहां चोरी या अपराध के मामलों की संभावना बेहद कम मानी जाती है। लेकिन क्या यह केवल कहा जाने वाला कथन है, या हकीकत में भी ऐसा ही है? इसी सवाल का जवाब पाने के लिए दुबई की निवासी अलिशा हमिरानी ने एक दिलचस्प प्रयोग किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
अलीशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @bikergirldubai पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने महंगे हर्मीस बिर्किन बैग को दुबई के मशहूर गोल्ड सूक इलाके में भीड़भाड़ वाली जगह पर छोड़ दिया। इस बैग की कीमत करीब 1 लाख दिरहम (लगभग 22–23 लाख रुपये) बताई जा रही है। उसके बाद उन्होंने अबरा (पानी की टैक्सी) से बुर दुबई की तरफ एक छोटी सैर की। उनका मकसद साफ था दुबई की सुरक्षा और लोगों की ईमानदारी को खुद परखना।
View this post on Instagram
लौटने पर देखने को मिला चौंकाने वाला नजारा
अबरा की सवारी के दौरान अलिशा खुद थोड़ी नर्वस नजर आईं। वीडियो में उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें डर लगने लगा है कि शायद उनका बैग वापस न मिले। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पति वीडियो देख रहे हों तो आगे स्क्रॉल कर दें।
लेकिन जब वह गोल्ड सूक वापस लौटीं, तो वहां का दृश्य सभी के लिए चौंकाने वाला था। उनका महंगा बैग बिल्कुल उसी जगह सुरक्षित पड़ा हुआ था, किसी ने उसे छुआ तक नहीं था। अलिशा ने बैग उठाते हुए कहा, “यह सिर्फ दुबई में ही संभव है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने ऐसा प्रयोग किया। इससे पहले उन्होंने अपना क्रिश्चियन डियोर बैग भी इसी तरह छोड़कर देखा था, और तब भी नतीजा वही रहा।
ये भी पढ़ें: टूटी इमारतें, जंग लगा सामान और हर जगह फैली खामोशी…ये है दुनिया का भूतिया द्वीप
सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video
अलीशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग दुबई की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि वह कई बार पार्क या सुपरमार्केट में मोबाइल भूल जाते हैं, और घंटों बाद भी वही मिल जाता है। एक अन्य ने कहा, “यह सिर्फ दुबई में ही संभव है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में चेतावनी भी दी, “भारत में ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं होगा।”
यह घटना दुबई की सुरक्षा और लोगों की ईमानदारी का एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है, जो दिखाती है कि यह शहर केवल लग्ज़री के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी दुनिया के सबसे भरोसेमंद शहरों में शुमार है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...