Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वंदे भारत ट्रेन का एक खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन कश्मीर की बर्फ से ढकी वादियों के बीच दौड़ती नजर आ रही है। चारों तरफ सफेद बर्फ और बीच से गुजरती नारंगी रंग की ट्रेन का नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर कई लोग इसे स्विट्जरलैंड जैसा बता रहे हैं। हालांकि, यह खूबसूरत नजारा विदेश का नहीं, बल्कि अपने कश्मीर का है।
बर्फ के बीच दौड़ती दिखी वंदे भारत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ों और रेलवे ट्रैक पर चारों तरफ बर्फ जमी हुई है। इसी बीच वंदे भारत ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ट्रेन की लाइट और सफेद बर्फ से ढके पहाड़ इस नजारे को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। आमतौर पर वंदे भारत अपनी तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार बर्फ के बीच इसका खूबसूरत नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Ultimate Beauty..🇮🇳
Not AI, Not Switzerland This is Kashmir https://t.co/OxkEACCrFs
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) November 25, 2026
लोगों को याद आया स्विट्जरलैंड
इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स को स्विट्जरलैंड की याद आ गई। लोगों का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे यह किसी विदेशी जगह का वीडियो है। लेकिन जब पता चलता है कि यह नजारा कश्मीर का है, तो खुशी और भी बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहली बार देखने पर लगा कि यह स्विट्जरलैंड का वीडियो है, लेकिन अपना कश्मीर देखकर गर्व महसूस हुआ। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अब बर्फ देखने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बर्फ के बीच दौड़ती वंदे भारत का नजारा बहुत शानदार है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में दौड़ती वंदे भारत का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस खूबसूरत नजारे को बार-बार देख रहे हैं।

