Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir के Tanveer Khan ने की करीब 200 Alpine झीलों की यात्रा

October 28, 2023

Kashmir के Tanveer Khan ने की करीब 200 Alpine झीलों की यात्रा

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बटमालू क्षेत्र के निवासी और ट्रैकिंग समूह पाथफाइंडर के अध्यक्ष तनवीर खान ने अब तक हिमालय क्षेत्र में करीब 200 सुंदर अल्पाइन झीलों की यात्रा करके रिकॉर्ड बनाया है। श्री खान ने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति की खुशी का लक्ष्य अलग होता है। वही मेरा है मुझे पहाड़ों में शांति और खुशी मिलती है।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पहाड़ों की यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर माउंटेनियरिंग एंड हाइकिंग क्लब (जेकेएमएचसी) में शामिल हुए।

लगभग दो वर्षों तक क्लब का सदस्य बनने के बाद एक साथ कई झीलों की यात्रा की। श्री खान के सह-ट्रेकर जलाल बाबा ने कहा कि कठोर सर्दियों में बर्फीले परिदृश्यों में ट्रैकिंग उनका नया मनोरंजन बन गया। करीब 200 अल्पाइन झीलों को पूरा करने की उनकी यात्रा साहसिक कार्य के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रमाण है। उनके एक अन्य सह-ट्रेकर शारिक मसूदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में करीब 200 अल्पाइन झीलों की खोज एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। यह हम सभी के लिए अपने सपनों को आगे बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को कभी न छोड़ने की प्रेरणा देता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें