Dainik Savera Times

अगर आप शर्ट की जेब में रखते हैं फोन, तो हो जाएं सावधान…नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

viral video

वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी को सावधान रहने की जरूरत हैं, नहीं तो ये घटना किसी के साथ भी हो सकती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी स्कूटरी पर बैठा हुआ है और सब्जी खरीद रहा है। व्यक्ति ने अपना फोन शर्ट की जेब में रखा हुआ है। सब्जी खरीद रहे व्यक्ति के पास दो लड़के भी खड़े हुए हैं। एक लड़के ने हाथ में थैला पकड़ा हुआ है। लड़का उस थैले की मदद से आदमी की शर्ट की जेब में रखा फोन चोरी कर लेता है और किसी को पता भी नहीं चलता है। आदमी अपने ध्यान सब्जी खरीदता रहता है और लड़का जेब से फोन चोरी कर चला जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

अगर आप भी शर्ट की जेब में फोन रखते हैं तो थोड़ा सतर्क रहे। नहीं तो ये घटना आपके साथ भी हो सकती है।

इस खबर की दैनिक सवेरा पुष्टि नहीं करता है। ये सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर आधारित खबर है।

Exit mobile version