Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन से जुडी कुछ खास और अनोखी घटनाओं के बारे में

September 10, 2023

जानें आज के दिन से जुडी कुछ खास और अनोखी घटनाओं के बारे में

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 10 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:-
1846- एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847- हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1887- स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
1926- जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हुआ।
1935- सतीश संजन दासने दून स्कूल की स्थापना की।
1939- कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
1966- संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974- अफ्रीकी देश गिनी को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1976- इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण।
1996- संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों ने किया संधि का विरोध।
1926- जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
2002- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2015- जापान में बाढ़ और भूस्खलन से 90 हजार लोग बेघर हुए।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
2020- फ्रांस द्वारा निर्मित बहु उद्देशीय पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए।
2020- भारत और जापान ने सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें