Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन से जुडी अनोखी घटनाओं के बारे में

September 12, 2023

जानें आज के दिन से जुडी अनोखी घटनाओं के बारे में

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1873-पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1912-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़िरोज़ गाँधी का जन्म।
1928-फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944-अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948-पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966-भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1971-जयकिशन प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) का निधन।
1983-प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन।
1987-इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991-अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997-43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा।
1998-कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000-न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
2001-अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002-नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
2004-उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006-पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की अमेरिका ने घोषणा की।
2007-रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008-सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009-भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012-एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉच किया।
2014-भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर महन्त अवैद्यनाथ का निधन।
2015-दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ।
इसमें हिन्दी प्रकाशन एवं हिन्दी टाइपिंग में योगदान देने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतकोश को भी प्रदर्शनी लगाने का आमन्त्रण मिला।
साथ ही भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को ‘विश्व हिन्दी सम्मान’ द्वारा सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें