Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए इस नशेड़ी कुत्ते के बारे में, जिसे एक हफ्ते तक बेहोश कर छुड़वाया गया नशा

April 14, 2023

जानिए इस नशेड़ी कुत्ते के बारे में, जिसे एक हफ्ते तक बेहोश कर छुड़वाया गया नशा

किसी का इस दुनिया से चले जाना बहुत दुःख पहुंचाता है। खास तौर पर किसी अपने का दुःख। कभी कभी बहुत से लोग इस सदमे को बर्दाश नहीं कर पाते और नशे की लत में डूब जाते है। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबो गरीब किस्से के बारे में बताने जा रहे है। यहां अपने मालिक के गुजर जाने के बाद एक कुत्ता नशे का आदि हो गया। ब्रिटेन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कोको नाम का लेब्राडोर क्रासब्रीड कुत्ता नशे का आदि हो गया और उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

इस दौरान उसको दौरे भी पड़ने लगे थे। प्लेमाउथ के एक एनिमल शेल्टर में उसे इलाज के लिए लाया गया तो मामला सामने आया। शेल्टर में इलाज के दौरान दौरा पड़ने से रोकने के लिए उसे कई दिन तक बेहोश रखा गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और इस समय वह काफी अच्छी हालत में है। ये पहली बार था जब वुडसाइड एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट ने किसी कुत्ते की नशे की लत छुड़ाई हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें