जानें आज के दिन से जुडी भारतीय और विश्व के इतिहास से जुडी कुछ खास घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 03 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1650: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई। 1791: फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया। 1783: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ युद्ध समाप्त हो गया। 1833: अमेरिका में पहली सफल.

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 03 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1650: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई।
1791: फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।
1783: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ युद्ध समाप्त हो गया।
1833: अमेरिका में पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया।
1900 : रूसी सेना ने आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।
1918: प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।
1921: बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1923: तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
1924: चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।
1939: जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
1939 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।
1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1943: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1964: अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।
1971: कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984: दक्षिण अफ्रीका ने संविधान अंगीकार किया।
1984: फिलिपीन्स में आये भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।
1998 : नेल्सन मंडेला ने गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई
2003: पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2006: यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
2006 : भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2008 : राजेन्द्र कुमार पचौरी संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) के दोबारा प्रमुख चुने गए।
2014: भारत और पाकिस्तान में एक साथ आई बाढ़ में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
2015: ऑस्ट्रेलिया में क्रिस नाम की एक भेड़ से 40 किलो ऊन निकाला गया। ये एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
2020: भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।

- विज्ञापन -

Latest News